Johar yatra मुख्यमंत्री का 13 दिसंबर को लोहरदगा में खतियानी जोहर यात्रा को ले उप प्रमुख ने की क्षेत्र भ्रमण

Johar yatra मुख्यमंत्री का 13 दिसंबर को लोहरदगा में खतियानी जोहर यात्रा को ले उप प्रमुख ने की क्षेत्र भ्रमण

Share
Link copied

 

Johar yatra

कुडू/लोहरदगा 13 दिसंबर को लोहरदगा में आयोजित मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी का खतियानी जोहर यात्रा में लोगो को भारी संख्या में सामिल होने के लिए कुडू उप प्रमुख सह जेएमएम नेता ऐनुल अंसारी के नेतृत्व में कुडू प्रखंड छेत्र चीरी,जिमा,कोलसिमरी, कुडू ,टाटी,आदि पंचायतों में भ्रमण कर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, दीदियों एवं लोगो से बैठक कर लोगो को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी का खतियानी जोहर यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सामिल होने के लिए लोगो को निमंत्रण दिया गया मौके पर उप प्रमुख सह जेएमएम नेता ऐनुल अंसारी ने छेत्र भ्रमण के दौरान लोगो से कहा की झारखंड राज्य के आदिवासी मूलवासी अल्पसंख्यक पिछड़ों की बरसो पुरानी मांग 1932 का खतियान को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के द्वारा विधानसभा से पारित करना ओबीसी को 27% आरक्षण देने नेतरहाट रेंज फायरिंग लीज को रद्द करने सेविका सहायिका बहनों को मानदे में बढ़ौतरी, पुराना पेंशन लागू करना करना, शिक्षा के क्षेत्र में छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत रोजगार हेतु श्रवन उपलब्ध कराना ,सरना धर्म कोड को विधानसभा से पारित करना जैसे अनेकों अहम फैसले को विधानसभा से पारित कर पूरे देश में बेहतर मुकाम हासिल कर दिखाया है ऐनुल अंसारी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में झारखंड राज्य पूरे देश में विकास के मायने में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में शिखर पर विराजमान हुआ है और एक बेहतर मुकाम हासिल कर दिखाया है मौके पर लोगों ने हेमंत सोरेन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की एवम हेमंत सोरेन की आभार प्रकट करने के लिए लोग उत्साहित दिखे तथा खतियानी जोहार यात्रा में भारी से भारी संख्या में शामिल होने की बातें कहीं इस मौके पर जेएमएम प्रखंड सचिव अफरोज आलम जेएमएम नेता संजू तुरी पंचायत समिति सदस्य अब्दुल मनान अंसारी युनुस आदि रहे मौजूद*

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow