DC राहुल सिन्हा ने टैगोर हिल का किया निरीक्षण

DC राहुल सिन्हा ने टैगोर हिल का किया निरीक्षण

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Mon, 12 Dec 2022 12:52 PM (IST)

रांची : DC ने टैगोर हिल का किया निरीक्षण अतिक्रमण हुआ या नहीं जांच कर सीओ से मांगी रिपोर्ट

टैगोर हिल पहाड़ की जमीन का अतिक्रमण हुआ या नहीं इसको लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित बड़गाईं सीओ से अतिक्रमण को लेकर जानकारी ली। सीओ ने बताया कि टैगोर हिल के निचले हिस्से में चल रहे निर्माण कार्य को बंद करवा दिया गया है। निर्माण कार्य करा रहे लोगों द्वारा उपलब्ध कराये गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस पर डीसी ने सीओ को निर्देश दिया है कि जमीन का अतिक्रमण हुआ है या नहीं इसकी जांच कर इससे संबंधित रिपोर्ट जल्द दें। निरीक्षण के क्रम में बड़गाई अंचल के सीआई, अंचल कार्यालय कर्मी और अमीन उपस्थित थे।*

*निर्माण हो सकता है या नहीं जांच करें*

*टैगोर हिल के निचले हिस्से में निर्माण कराए जाने को लेकर डीसी ने सीओ से कहा निर्माण करा रहे लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज की अच्छे से जांच करें। जांच में सभी कागजात सही पाये जाते हैं तो भी इसकी पुष्टि कर लें कि क्या भूमि की प्रकृति के हिसाब से नियमानुसार निर्माण कार्य कराया जा सकता है या नहीं ? मालूम हो कि निचले हिस्से में निर्माण कार्य को लेकर डीसी ने बड़गाईं सीओ को पूर्व में ही स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था। वहीं, सोमवार को खुद उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर अतिक्रमण का जायजा लिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow