*गो तस्करों के हौसले बढ़ा रही झारखंड की UPA सरकार। संजय सेठ

*गो तस्करों के हौसले बढ़ा रही झारखंड की UPA सरकार। संजय सेठ

UPA

*शून्यकाल में सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में कहा :*

*गो तस्करों के हौसले बढ़ा रही झारखंड की यूपीए सरकार।*

*तुष्टिकरण में आकंठ डूबी सरकार दे रही गो तस्करों को संरक्षण।*

*गो तस्करी को राष्ट्रीय अपराध घोषित कर कानून बनाने की मांग।*

झारखंड में गौ तस्करी के बढ़ते मामले और पशु तस्करों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के मुख्यमंत्री के आदेश को लेकर रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने आज लोकसभा में शून्यकाल में यह मामला उठाया।
श्री सेठ ने सदन में कहा कि झारखंड हमेशा से गो तस्करों के निशाने पर रहा है। इधर हाल के 3 वर्षों में यहां गो तस्करों के हौसले परवान पर हैं। इनके हौसले इस कदर बढ़े हुए हैं कि कुछ दिन पूर्व एक महिला दरोगा संध्या टोप्पो की कुचलकर हत्या कर दी गई। अभी एक सप्ताह पूर्व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पशु तस्करों पर अब पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी। मुख्यमंत्री के इस बयान से इनके हौसले और भी बढ़ गए हैं।
श्री सेठ ने कहा कि हम गाय को पूजते हैं, उसके पीछे सिर्फ धार्मिक आधार नहीं है बल्कि वैज्ञानिक आधार भी है। हमारी हर धार्मिक मान्यताओं के पीछे वैज्ञानिक आधार होता है। यही वजह है कि हम गाय को मां मानकर उसे पूजते हैं।
दुर्भाग्य है कि तुष्टिकरण में आकंठ डूबी झारखंड की यूपीए सरकार ने गाय की तस्करी करने वालों के हौसलों को बढ़ाने का काम किया है।
सांसद ने सदन को बताया कि अब झारखंड के गो तस्कर गायों को पश्चिम बंगाल और संथाल के रास्ते बंगलादेश तक भेज रहे हैं। हाल ही में प्रतिबंधित पीएफआई का भी समर्थन इन गो तस्करों को रहता है।

सांसद ने सरकार से आग्रह किया कि गो तस्करी को राष्ट्रीय अपराध घोषित किया जाए और इसके लिए कठोर कानून बनाएं जाएं।
यदि हमने समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए तो भगवान कृष्ण के देश में गो वंश संकट में होंगे और हमारी पीढियां हमें माफ नहीं करेंगी। सांसद ने सदन से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री के बयान की सदन भर्त्सना करे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow