बेरमो विधायक अनूप सिंह ED दफ्तर पहुँचे पूछताछ शुरू

बेरमो विधायक अनूप सिंह ED दफ्तर पहुँचे पूछताछ शुरू

Share
Link copied

 

बेरमो विधायक अनूप सिंह ED दफ्तर तो पहुंचे लेकिन उन्होंने मीडिया से बात नहीं की आज उनका बॉडी लैंग्वेज काफी डल था यानी कह सके तो कोई भय उन्हें सता रहा था जाहिर है झारखंड सरकार गिराने को लेकर विधायक खरीद फरोख्त मामले में आज ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ऊर्फ अनुप सिंह हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। वे कुछ देर पहले ही ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने किसी तरह की कोई बातचीत नहीं की। वे गाड़ी से उतरे और सीधा ईडी कार्यालय के भीतर चले गए।

16 दिसंबर को ईडी ने भेजा था समन
बताते चलें कि ईडी की ओर से विधायक अनुप सिंह को 16 दिसंबर को हाजिर होने का समन जारी किया गया था। इस नोटिस में उन्हें 24 तारीख को रांची जोनल ऑफिस आने को कहा था। बीते नौ नवंबर को ईडी ने विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में जांच के लिए एफआईआर दर्ज किया था।
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow