विपक्ष बोरो प्लेयर से चुनावी खेल के मैदान में हैः हेमंत सोरेन
दुमका ब्यूरो सौरभ सिन्हा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुमका:- भाजपा पर प्रहार करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि चिंता मत किजिए इनके पापो का घड़ा पहले ही फूट चुका है।
रघवुर दास जी पांच साल तक यही राग अलापे रहे कि विपक्ष का सुफरा साफ हो जायेगा। लेकिन अभी हालत यह है विपक्ष में कि अभी विपक्ष का नेता तक नहीं मिल रहा है।
जिनका सर ही ना हो, उनका धड का क्या उपयोग। अब बोरो प्लेयर से इनका काम चल रहा है।
भाजपा के आरोपो पर जबाब देते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि आपको मालूम होना चाहिए कि विधानसभा सत्र बहुत कम अवधि के लिए आहूत हुआ था। आपने देखा होगा कि विपक्ष के पास कितने मुद्दे थे।
छह माह और साल भर पुराने पेपरो के कतरन को छोड़ कोई भी एक मुद्दा बताईए की जिसको लेकर कहा जा सके कि राज्य में विपक्ष सक्रिय है।
मेरा यह मानना है कि राज्य और देश के अंदर विपक्ष की भूमिका बहुत अहम है। उनका सम्मान होना चाहिए। लेकिन विपक्ष झारखंड में पूरी तरीके से अपना वजूद खो चुकी है। दिवालियापन की स्थिति है। आज खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, यही हिसाब-किताब है।
बिहार चुनाव में महागठबंधन से सीटो के बटवारे और चुनाव प्रचार को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि रणनीति कई तरीके से बनते है।
जंगल में वार अलग तरीके से होता है, मैदानी इलाका में वार अलग तरीके से होता है, समुंद्र में वार अलग तरीके से होता है और अंतरिक्ष में युद्ध अलग तरीके से होता है। सीएम ने कहा कि भाजपा ने आज जिस तरीके से राजनीति परिभाषा बदलने का प्रयास किया है।
हमलोग हर कोने से जबाब देने के लिए सक्षम है। आप बिहार में भी देखेंगे कि भाजपा की समूह धाराशाही होने को है।
महागबंधन के पक्ष बिहार में प्रचार को लेकर कहा कि इस विषय पर हमलोग अपने रणनीति को लेकर आगे बढ़ेंगे। इससे आगे क्या कहेंगे।
एनडीए गठबंधन पर उपविधानसभा चुनाव में आजसू फैक्टर पर तंज कसते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि आप सवाल कैसे-कैसे पूछते हो। आजसू और कोई फैक्टर। उन्होंने कहा कि चुनाव के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत मैं यहां बैठा हूं। सरकार अभी हमलोग चला रहे है।
राज्य में अपराधिक गतिविधयों पर कहा कि आईना दिखाना चाहूं, तो इनको जबाब नहीं मिलेगा। अगर आपको जानकारी लेनी है, तो हमलोग अपने मुंह मियां मिठ्ठू नहीं बनते। सरकार के वेबसाईट में जाकर देखिए और सवाल किजिए।
यह भारत सरकार नहीं है। जहां पर देश दुनिया में हो रहे गतिविधि देश-दुनिया में हो रहे गतिविधि, गलत सही बताने वाली संस्था होते है।
देश में विधि व्यवस्था, देश में विदेशी संबंध आदि का आंकड़ा जारी करने वाली सभी संस्था को बंद कर रखा है। राज्य में ऐसा नहीं है। आपलोग पता करें कि उनके सवाल में कितनी सच्चाईयां है, तब आपको पता चलेगा।
उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे लगता है कि पुरे देश को गिरवी रखने काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और बाबुलाल मरांडी के चुनावी दौरे को लेकर कहा कि यहां बैठेंगे, घुमेंगे और जायेगे।
चुनावी मुद्दे को लेकर कहा कि कोरोना के वजह से व्यवसाय और समान्य गतिविधियों पर बहुत फर्क पड़ा है। उन स्थितियों पर मरहम लगाने का काम केंद्र सरकार का है।
जिस तरीके से भारत सरकार ने लगातार नितियां बनाना प्रारंभ किया है। किसान नीति हो या निजीकरण हो। मुझे लगता है कि आने वाले समय में पूरा देश को गिरवी न रख दिया जाये।
व्यापारियों की पूरी टोली देश को बेचने में लगी है। सीएम हेमंत सोरेन ने बसंत सोरेन के मंत्रीमंडल में शामिल करने पर कहा कि आपका प्रस्ताव अतिशीघ्र संज्ञान लेंगे।
















