ममता का अरमान खान ने किया हत्या(Murder) ! पति को छोड़ने का डाल रहा था दबाव: झारखंड तीसरी घटना, साल भर के अंदर तीन हिन्दू लड़कियों का क़त्ल कोई बडी साजिश तो नहीं ?

ममता का अरमान खान ने किया हत्या(Murder) ! पति को छोड़ने का डाल रहा था दबाव: झारखंड तीसरी घटना, साल भर के अंदर तीन हिन्दू लड़कियों का क़त्ल कोई बडी साजिश तो नहीं ?

Share
Link copied

 

 

आकाश शर्मा

हिन्दू महिला की किस कारण हत्या (Murder) हुई ? अंकिता को शाहरुख़ , राबिता को दिलदार और अब ममता को अरमान ने दुनिया नहीं देखने दिया , इनकी गलती सिर्फ इतनी थी की ये तीनो ने इन लोगो की नाजायज मांग को स्वीकार नहीं किया। आरोप है की पहले ने इकतरफा इश्क में हत्या किया दूसरे ने धर्म ना परिवर्तन करने पर हत्या की और अब खबर है की तीसरे की हत्या बस इसलिए की गयी की इसके प्यार में होते हुए भी यह अपने पति से अलग नहीं हो पा रही थी। आखिर क्या वजह है इन तीन हिन्दू लड़कियों की हत्या महज एक साल के अंदर हो गयी क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है फ़िलहाल आज की सच्ची कहानी पढ़िए

झारखंड के रामगढ़ जिले में एक शादीशुदा हिंदू महिला की हत्या का आरोप अरमान खान उर्फ रॉकी पर लगा है। आरोप है की उसने ममता की हत्या पीट पीटकर कर दी। मृतक महिला की पहचान ममता के तौर पर हुई है। घटना के बाद से अरमान फरार है।

बताया जा रहा है कि ममता पर अरमान अपने पति को छोड़ने का दबाव डाल रहा था। इससे इनकार किए जाने पर उसने उसकी हत्या कर दी। जब उसने इस घटना को अंजाम दिया ममता की तीन साल की बेटी भी घर में ही थी। घटना शनिवार (14 जनवरी 2023) देर शाम की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामगढ़ जिले के बरकाकाना क्षेत्र अंतर्गत भादवाटांड़ में जया देवी अपने पति के साथ किराए के मकान में मकान में रहती हैं। हाल में ही उनकी बहन ममता भी यहाँ आई थी। उससे मिलने अरमान भी पहुँच गया जो कथित तौर पर उसका प्रेमी था।

जया देवी के अनुसार अरमान धमकी देकर अक्सर ममता को मिलने के लिए बुलाता था। ममता दिल्ली में अपने पति के साथ रह रही थी। शनिवार (14 जनवरी 2023) को ममता अपनी बेटी के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान, अरमान से उसका झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान ही अरमान ने ममता को लाठी-डंडों से पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया।

जया देवी ने बताया कि जब वह घर लौटीं तो उन्होंने देखा कि ममता की बेटी घर के बाहर बैठकर रो रही है। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो ममता खून से सनी हुई थी। आनन-फानन में वह ममता को रामगढ़ के सदर हॉस्पिटल लेकर गईं, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना मिलने पर स्थानीय बरकाकाना थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या का यह मामला लव ट्रायंगल का है। मृतक ममता की बहन जया देवी की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। हत्या के बाद से ही आरोपित अरमान फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

अरमान ने 3 साल की मासूम बेटी के सामने ही ममता की हत्या की थी। घटना की एकमात्र चश्मदीद इस बच्ची ने पुलिस कि अरमान ने उसकी माँ को पीटा और फिर खेत के रास्ते भाग गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow