IIM Nagdi :आईआईएम कैम्पस के कमरे से लटकता पाया गया छात्र का शव

IIM Nagdi :आईआईएम कैम्पस के कमरे से लटकता पाया गया छात्र का शव

Share
Link copied

IIM Nagdi

Prerna  Chourasia

Ranchi ,Drishti Now

नगड़ी थाना क्षेत्र के आईआईएम कैम्पस में पांचवे तल्ले के कमरे एक छात्र का शव फन्दे से लटका मिलने की सूचना।पुलिस को देर रात सूचना मिलने पर मौके पर पुंदाग थाना प्रभारी और नगड़ी थाना प्रभारी मौके पर पहुँचे।मामले की छानबीन में जुटी है।

दोनों हाथ बंधा हुआ छात्र का लटकता शव बरामद

बताया जा रहा है की युवक का शव संदेहस्पद स्तिथि में बरामद किया गया। जब युवक के लटकते शव को देखा गया उस वक्त छात्र के दोनों हाथ बंधे हुए थे। जिस से यह कहा जा सकता है की यह आत्महत्या नहीं हत्या है। मिली जानकारी के मुताबित छात्र का नाम शिवम पाण्डेय और उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है। सोमवार देर रात जब कैम्पस में पांचवें तल्ले में छात्र को देखा गया तो आनन फानन में पुलिस को जानकारी दी गई जिसके बाद घटना स्थल पर पुंदाग थाना प्रभारी और नगड़ी थाना प्रभारी पहुंचे और मामले की छानबीन में लग गए। खबर के लगने तक किसी तरह की ठोस जानकारी नहीं मिल पाई।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow