Swiggy कुत्ते से जान बचाने के लिए स्विग्गी डिलवरी बॉय ने लगाई तीसरी मंजिल से छलांग

Swiggy कुत्ते से जान बचाने के लिए स्विग्गी डिलवरी बॉय ने लगाई तीसरी मंजिल से छलांग

Share
Link copied

Swiggy

Prerna  Chourasia

Ranchi   Drishti  Now

हैदराबाद में एक पालतू कुत्ते के भौंकने पर डर के चलते एक इमारत की तीसरी मंजिल से कूदने के बाद( 23 वर्षीय) फूड डिलीवरी बॉय को गंभीर चोटें आईं. बतया जा रहा है की इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है . चार दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद मोहम्मद रिजवान (23) ने रविवार देर रात निजाम के आयुर्विज्ञान संस्थान (निम्स) में अंतिम सांस ली. रिजवान, जो फूड डिलीवरी ऐप स्विगी के लिए काम कर रहा था, 11 जनवरी को बंजारा हिल्स में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में पार्सल देने गया था.

पुलिस के मुताबिक, वह लुंबिनी रॉक कैसल अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर गया था. जब उसने एक फ्लैट का दरवाजा खटखटाया, तो एक कुत्ता उसकी ओर लपका. रिजवान ने खुद को बचाने की कोशिश करते हुए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गया. फ्लैट मालिक शोभना ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था.

 

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow