अडानी ग्रुप के शेयर(Adani Group Shares) हुए धड़ाम , अडानी ग्रुप समूह के लिए ब्लैक फ्राइडे

अडानी ग्रुप के शेयर(Adani Group Shares) हुए धड़ाम , अडानी ग्रुप समूह के लिए ब्लैक फ्राइडे

Share
Link copied

 

Adani Group Shares

 

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अडानी ग्रुप के शेयरों पर शुक्रवार को भरी गिरावट देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रुप के शेयरों में शुरुआती कारोबारी कारोबार में ही 20 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिलीं। ये गिरावट ऐसे समय पर आई है, जब अडानी ग्रुप को लेकर अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसे ग्रुप की ओर से खारिज किया गया है और इसका उद्देश्य नुकसान पहुंचाने वाला बताया है।

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को 20 पर्सेंट तक की गिरावट देखने को मिल रही है. इसके पहले भी अडानी ग्रुप के शेयरों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी.खबर लिखे जाने तक, अडानी टोटल गैस के शेयर में 19.65 प्रतिशत, अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में 19 प्रतिशत, अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 15.50 प्रतिशत, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 6.19 प्रतिशत, अडानी पोर्ट और एसईजेड के शेयर में 5.31 प्रतिशत, अडानी विल्मर के शेयर में 5.00 प्रतिशत और अदाणी पावर के शेयर में 4.99 प्रतिशत की गिरावट आई।

 

अडानी ग्रुप के शेयर(Adani Group Shares) हुए धड़ाम , अडानी ग्रुप समूह के लिए ब्लैक फ्राइडे

अडानी ग्रुप के शेयर क्‍यों गिर रहे हैं लगातार

अडानी की कंपनियों के शेयरों में यह गिरावट हिंडनबर्ग (Hindenburg) की एक रिपोर्ट के बाद आई है. अमेरिकी इनवेस्टमेंट रिसर्च और एक्टिविस्ट शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर स्टॉक मनिप्युलैशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया है.

अडानी टोटल गैस के शेयरों में 20% तक की गिरावट

अडानी ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा 19.6 पर्सेंट की गिरावट अडानी टोटल गैस के शेयरों में आई है. फिलहाल, अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर 19.36 पर्सेंट की गिरावट के साथ 2958.80 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. अडानी टोटल गैस के शेयरों ने दिन के कारोबार के दौरान 2934.55 रुपये के निचले स्तर को छुआ है.

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के शेयर 4 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 684 रुपये पर हैं. इसके अलावा, NDTV के शेयर भी 5 पर्सेंट के लोअर सर्किट के साथ 256.35 रुपये पर पहुंच गए हैं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow