isha alia

Jholly wood News :- हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी, पति के साथ मिलकर बनाई थी हत्या की पूरी प्लानिंग

Jholly wood News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Prerna  Chourasia

Drishti  Now  Ranchi

अभिनेत्री ईशा आलिया मर्डर केस में पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गोंदा थाना क्षेत्र के मोहित कुमार पर आरोप है कि इसने ही अभिनेत्री की हत्या में शमिल हथियार की सप्लाई की थी। पुलिस को लंबी छानबीन के बाद यह सफलता हाथ लगी है।

फेसबुक पर हत्या की प्लानिंग
मोहित और अभिनेत्री ईशा आलिया के पति प्रकाश ने एक दूसरे से फेसबुक पर बातचीत की थी। सोशल मीडिया पर हुई चर्चा में अभिनेत्री ईशा आलिया के मर्डर की योजना तक बनी थी। ईशा आलिया के पति और हथियार सप्लाई करने वाले ने सोशल मीडिया के साथ- साथ फोन पर भी लंबी बातचीत की थी। इस कॉल रिकार्ड और फेसबुक पर हुए चैट के आधार पर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है।

पति ने बनाई थी लूट की कहानी
पुलिस का दावा है कि अभिनेत्री के पति ने हत्या से एक सप्ताह पहले मोहित से बात की थी। दोनों ने मिलकर मर्डर की पूरी प्लानिंग तैयार की थी। इसमें यह भी तय था कि कैसे इस मामले को लूट से जोड़ना है। बंगाल की पुलिस को जब पति ने लूट की कहानी बताई तो पुलिस ने उस पर विश्वास नहीं किया। सख्ती से पूछताछ की गयी तो मामले का खलासा हुआ। पुलिस ने इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

कई बड़े खुलासे संभव
इस मामले की जांच लगातार जारी है और अब पुलिस हथियार के सप्लाई करने वाले व्यक्ति तक पहुंच गयी। पुलिस ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है। कॉल डिटेल्स और प्रकाश से कनेक्शन के चलते आरोपी मोहित की गिरफ्तारी से ईशा आलिया के हत्याकांड का पर्दाफाश हो सकता है। जल्द ही कई अन्य आरोपियों पर पुलिस शिकंजा कस सकती है। एक्ट्रेस ईशा की पश्चिम बंगाल के बगनान थाना क्षेत्र में 28 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की प्लानिंग लूट के तर्ज पर की गयी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Share via
Share via