Ranchi News:-अरगोड़ा थानेदार से अब सरकरा गिराने के मामले में ईडी करेगी पूछताछ

Ranchi News:-अरगोड़ा थानेदार से अब सरकरा गिराने के मामले में ईडी करेगी पूछताछ

Share
Link copied

Ranchi News

Prerna  chourasia

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड सरकार गिराने की साजिश से जुड़े क्या इस कांड में ईडी  अब अरगोड़ा  थानेदार विनोद कुमार का बयान दर्ज करेगी |ईडी ने इन्हें समन  कर शुक्रवार को अपने दफ्तर में बुलाया है इस मामले में ईडी कांग्रेस के तीन निलंबित विधायकों इरफान अंसारी राजेश कच्छप व नमन विक्सल कोगाड़ी से पूछताछ कर चुकी है| इसके अलावा बेरमो के विधायक कुमार जय मंगल उर्फ़  अनूप सिंह से भी जांच एजेंसी सवाल-जवाब कर चुकी है बता दें कि 30 जुलाई को बंगाल पुलिस ने तीनों विधायकों को लगभग 49 लाख कैश के साथ गिरफ्तार किया था|

31 जुलाई 2022 को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

बताया जा रहा है कि जानकारी के अनुसार इरफान अंसारी राजेश कच्छप  नमन  विक्सल कोगाड़ी  से पूछताछ के बाद ईडी ने अरगोड़ा  थानेदार को बुलाने का फैसला लिया है बता दें कि 31 जुलाई को अरगोड़ा थाना में विधायक अनूप सिंह ने एफ आई आर दर्ज करवाई थी |अरगोड़ा थाना में दर्ज केस को भी जीरो एफ आई आर करा हावड़ा पुलिस को भेज दिया गया था जिसके बाद तीनों विधायकों को सरकार गिराने की साजिश से जुड़े केस में जेल भेज दिया गया था | ईडी  अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि किसके आदेश से अरोड़ा थाना में दर्ज केस  जीरो  में तब्दील कर बंगाल पुलिस को भेजा गया था यही वजह है कि इस मामले में अरोड़ा थानेदार को समन किया गया |

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow