anchal kumar

Ranchi News :- घर घुस कर अपराधियों ने की मारपीट, गंभीर रूप से घायल होने के बाद मेडिका अस्पताल में एडमिट

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Drishti  Now  Ranchi

रांची के प्रसिद्ध हड्‌डी रोग विशेषज्ञ और गुलमोहर अस्पताल के संचालक डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है। अपराधियों ने उनके घर घुस कर मारपीट की। घटना बरियातू जयप्रकाश नगर स्थित उनके आवास की है। मिली जानकारी के अनुसार यहां अपराधी घर घुस कर पहले उनके साथ गाली-गलौज की फिर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद सभी अपराधी भागने में सफल रहे। चोट की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने उन्हें मेडिका अस्पताल में भरती कराया है। उनकी स्थिति कितनी गंभीर है, इसकी जानकारी मेडिका अस्पताल की ओर से नहीं मिली है।
पुलिस घर जाकर ली जानकारी
घटना की जानकारी डॉ अंचल कुमार के परिजनों ने सदर थाना को दी। इसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची। परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। डॉ अंचल कुमार के साथ मारपीट करने वाले कौन लोग थे। इसके पीछे की वजह क्या है, इन सब की पड़ताल पुलिस कर रही है। इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जुगाड़ कर रही है। फिर इसकी मदद से अपराधियों को पकड़ने की योजना बनाएगी।

जल्द लौटूंगा काम पर
मेडिका अस्पताल में इलाजरत डॉ अंचल कुमार की ओर से एक वीडियो मैसेज जारी किया गया है। इस वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। जल्द ही काम पर लौटूंगा। उन्होंने अपने सभी मित्रों और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया और बुरे समय में साथ खड़े रहने पर खुशी जतायी है।
हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे डॉक्टर
झारखंड में डॉक्टरों पर मारपीट की घटना लगातार हो रही है। बीते दिनों बढ़वा के सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अवधेश कुमार के साथ भी मारपीट की गयी थी। जिससे नाराज राज्य के डॉक्टर हड़ताल पर जाने का निर्णय ले रहे हैं। वहीं आइएमए का कहना है कि राज्य सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। राज्य गठन के तीन साल बीत गए लेकिन मेडिकल प्रोटेक्शन बिल सहित दूसरे लाभ डॉक्टरों को नहीं दिया जा रहा है।

Share via
Share via