ट्विटर पे दिखा साफ़ तौर से छात्रों का विरोध 60_40_nay_chalto हैशटैग से किया सरकार का खुला विरोध

ट्विटर पे दिखा साफ़ तौर से छात्रों का विरोध 60_40_nay_chalto हैशटैग से किया सरकार का खुला विरोध

Share
Link copied

60_40_nay_chalto

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड में नयी नियोजन नीति को लेकर युवा आंदोलन के मूड में हैं। ट्वीट पर झारखंडी युवाओं का विरोध ट्रेंड कर रहा है। हैश टैग के साथ ‘60_40_नाय_चलतो ट्रेंड कर रहा है। अब तक तीन लाख से ज्यादा ट्वीट हो चुके हैं और यह भारत में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। एग्जाम फाइटर ने ट्वीट कर लिखा, मुख्यमंत्री जी ये 60 और 40 की भ्रम की स्थिति को समाप्त करिए।। छात्र मजबूरन आवाज उठाने को विवश है।कोई नहीं चाहता की वो पढ़ाई के बदले सोशल मीडिया और सड़क पे लड़ाई करे।। अतः आपसे निवेदन है की आप इस भ्रम की स्थिति को समाप्त करे।

क्यों है विरोध
अभ्यर्थियों का कहना है कि इस नयी नियोजन नीति का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हेमंत सरकार की इस नयी नीति से 40 फीसदी बाहरी लोगों को रोजगार मिलेगा और स्थानीय लोग बेरोजगार रह जायेंगे। राज्य के युवा अपने यहां नौकरी नहीं कर सकेंगे। इस नीति का विरोध करते हुए युवा कई मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। झारखंड यूथ ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के एक डायलॉग को बदलकर लिखा गया है. इसमें कहा गया हैा, ‘इतना ट्वीट मारेंगे कि पूरा ट्विटर धुआं धुआं हो जायेगा|

भाजपा कर रही है युवाओं का समर्थन
भारतीय जनता पार्टी ने भी इस ट्रेंड को शेयर करते हुए लिखा है, हेमंत सरकार के द्वारा नियोजन नीति के नाम पर झूठे और फ़र्ज़ी सर्वे की पोल खोलती ये झारखंडी युवाओं की ललकार.गद्दी छोड़ो हेमंत सरकार!इस
ट्वीट को कई भाजपा नेताओं ने रिट्वीट किया है।

सरकार ने ली थी युवाओं से राय
युवा सरकार से राज्य में खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करने की मांग कर रही है। राज्य सरकार ने ऑडियो कॉल सर्वे के आधार पर नियोजन नीति को लेकर फैसला लिया। सरकार ने कहा है कि करीब 8 लाख युवाओं की राय लेने के बाद सरकार इस निष्कर्ष पर पहुंची कि वर्ष 2016 की नियोजन नीति को लागू किया जाना चाहिए। लेकिन अब 60 40 को लेकर युवा विरोध कर रहे हैं|

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow