Ranchi News:-शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी:सुबह तीन बजे एचइसी पारस अस्पताल में हुए भर्ती, चेन्नई ले जाने की हो रही तैयारी
Ranchi News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रेरणा चौरसिया
Drishti Now Ranchi
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को एक बार फिर चेन्नई ले जाने की तैयार की जा रही है। अहले सुबह तीन बजे उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गयी थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के एचइसी स्थिति पारस अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि अभी उनकी स्थिति ठीक है। सीएम हेमंत सोरेन ने उनसे मुलाकात की है और उन्हें चेन्नई ले जाने की बात कही है। सीएम हेमंत सोरेन के सुझाव के बाद उन्हें विशेष विमान से चेन्नई ले जाने की तैयारी की जा रही है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया था।
हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

















