World Brotherhood Day observed in loving memory of Dadi Prakashmani; youth participated enthusiastically in the blood donation camp.

दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में मनाया गया विश्व बंधुत्व दिवस, रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

World Brotherhood Day observed in loving memory of Dadi Prakashmani; youth participated enthusiastically in the blood donation camp.
World Brotherhood Day observed in loving memory of Dadi Prakashmani; youth participated enthusiastically in the blood donation camp.

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला। दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर शिव दर्शन भवन में विश्व बंधुत्व दिवस मनाया गया। इस मौके पर विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Baba new 1
Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त दिलेश्वर महतो और विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा दादी प्रकाशमणि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि रक्त की कमी के कारण जरूरतमंद मरीजों को कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे शिविरों के माध्यम से समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने आयोजकों और रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत हो।

Kashmir
advertisement

राजयोगिनी शांति दीदी ने कहा कि विश्व बंधुत्व दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर ने जाति, धर्म, वर्ग और समुदाय से ऊपर उठकर मानव जीवन की रक्षा का संदेश दिया। रक्तदान करने वाला प्रत्येक व्यक्ति सामाजिक दायित्व निभाने के साथ किसी अनजान जरूरतमंद के जीवन में आशा की नई किरण जगाता है।

RKDF
advertisement

रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक गुमला का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वहीं मारवाड़ी युवा मंच, हबनेट शिक्षण संस्थान, विंग्स आईटी, लायंस क्लब, रोटरी क्लब सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद में योगदान दिया। इस अवसर पर संस्थान की मुख्य संचालिका बीके शांति दीदी के साथ बीके ममता, सुचिता, सुशीला, गीता, कुसुम, शिव, अमित, मंगल, ब्लड बैंक प्रभारी सुनील राम, राकेश कुमार, संजय अग्रवाल, पंचू साहू, खिलेश्वर साहू, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now