Cattle theft case solved, one arrested; stolen bull recovered.

मवेशी चोरी कांड का उद्भेदन, एक गिरफ्तार; चोरी का बैल बरामद

Cattle theft case solved, one arrested; stolen bull recovered.
Cattle theft case solved, one arrested; stolen bull recovered.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: पाकरटांड़ थाना क्षेत्र में हुई मवेशी चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के घर से चोरी किए गए दो बैलों में से एक सफेद बैल बरामद किया है।

Baba new 1
Advertisement

जानकारी के अनुसार, सिकरियाटांड़ केराटोली निवासी दुखन महतो ने 22 अगस्त को पाकरटांड़ थाना में आवेदन देकर बताया था कि 18 अगस्त की रात करीब 12 बजे से सुबह चार बजे के बीच उनके घर से रस्सी से बंधे हल जुताई के दो सफेद बैल अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू की।

Kashmir
advertisement

इस संबंध में पाकरटांड़ थाना कांड संख्या 19/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकीबहार निवासी शैहुन खेस्स (48) को गिरफ्तार किया। उसके घर से चोरी किया गया एक सफेद बैल बरामद हुआ।

RKDF
advertisement

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी किए गए दूसरे बैल की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।