Jharkhand Cabinet meeting today; major decisions likely on exam reforms, including the restructuring of the JPSC.

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, JPSC के पुनर्गठन समेत परीक्षा सुधार पर हो सकता है बड़ा फैसला

Jharkhand Cabinet meeting today; major decisions likely on exam reforms, including the restructuring of the JPSC.
Jharkhand Cabinet meeting today; major decisions likely on exam reforms, including the restructuring of the JPSC.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। माना जा रहा है कि बैठक में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्ताव पर अहम निर्णय लिया जा सकता है। कार्मिक विभाग की ओर से आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष भेजा गया है. JPSC में अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के अलावा सदस्य अजीत भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद के इस्तीफे के बाद आयोग के शीर्ष पद खाली हैं। ऐसे में सरकार के सामने आयोग में नई नियुक्तियां कर उसे जल्द सक्रिय करने की चुनौती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Baba new 1
Advertisement

पिछली विशेष कैबिनेट बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार के लिए समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल को समिति की अध्यक्षता की जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार की बैठक में समिति के अन्य सदस्यों के नामों से संबंधित प्रस्ताव पर भी विचार संभव है।

RKDF
advertisement

बैठक में JPSC और JSSC में निगरानी प्रकोष्ठ गठित करने तथा CGL परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद सरकार दोनों आयोगों की निगरानी और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठाने पर विचार कर रही है।

इसके अलावा कथित परीक्षा अनियमितताओं की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने आ सकता है। सरकार का जोर परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और अभ्यर्थियों का भरोसा बहाल करने पर है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

कैबिनेट की बैठक में MMDR बिल के विरोध में झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने से जुड़े प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि बैठक में किन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी मिलती है, इसकी तस्वीर कैबिनेट के फैसलों के बाद ही स्पष्ट होगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now