ganjaa

Ranchi News:-कस्टम विभाग की छापेमारी के कारण 4 करोड़ का गांजा पकड़ाया रांची में , रांची से बिहार जा रहा था गांजा

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

कस्टम विभाग ने मंगलवार काे रांची-टाटा मार्ग पर एक ट्रक से लगभग 10 क्विंटल गांजा जब्त किया। बताया जा रहा है कि रांची में अब तक पकड़ा गया यह सबसे ज्यादा गांजा है। आरोपी गांजे को भूसे के बोरे में डालकर ले जा रहे थे, लेकिन इसी बीच रांची में कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो उसमें गांजा मिला। देररात तक गांजे की तौल की जा रही थी। अनुमान है कि बरामद गांजा लगभग 10 क्विंटल या उससे ज्यादा का हो सकता है। बाजार मूल्य के हिसाब से इसकी कीमत लगभग 4 करोड़ आंकी जा रही है।

ट्रक ड्राइवर गणेश चाैधरी और खलासी आनंद कुमार काे भी गिरफ्तार किया गया है। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया है कि ओडिशा के संबलपुर से भूसे के बाेरे में गांजा भरकर लाेड किया गया था, जिसे बिहार के माेहनिया पहुंचाना था। हालांकि रास्ते में ही वह पकड़ा गया। ऐसे में कस्टम अधिकारी ओडिशा के उस तस्कर के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसने गांजा लाेड किया गया था। वहीं बिहार के तस्कर के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है जहां खेप पहुंचाना था। यह कार्रवाई कस्टम सुपरिटेंडेंट संचीत प्रसाद के नेतृत्व की गई है।

गांजा बंगाल से रांची पहुंचा, पर कोई पकड़ नहीं पाया

गांजे से लदा ट्रक डब्ल्यूबी23सी 4693 बंगाल के रास्ते रांची पहुंच गया, लेकिन किसी भी चेकपाेस्ट पर पुलिस नहीं पकड़ पाई। हालांकि गिरफ्तार ड्राइवर के अनुसार रास्ते में 3 जगहाें पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने जांच की, लेकिन वह बच निकला। जांच के दाैरान पुलिस द्वारा पूछे जाने पर भूसे का बाेरा हाेने की बात कहकर बच निकला, जबकि 2 जगहाें पर जवानाें ने अपने हाथ से बोरे को छूकर देखा भी था।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

 

Share via
Share via