transfer

Transfer News:-38 पुलिस इंस्पेक्टर ,मेजर सार्जेंट का जिलों में हुआ तबादला ,रांची से राजीव, अहमद, रमेश, राजेश व सपन का ट्रांसफर

Transfer News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

राज्य के अलग-अलग जिले में पदस्थापित 38 इंस्पेक्टर, मेजर और सार्जेंट मेजर का तबादला कर दिया गया है। इसे लेकर बुधवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया। रांची, खूंटी, जमशेदपुर, सरायकेला, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, पाकुड़, जामताड़ा, लातेहार, चाईबासा और गिरिडीह जिला बल के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।

रांची जिला बल से राजीव रंजन लाल, अहमद अली, रमेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, सपन कुमार महथा, राजीव कुमार और नवल किशोर प्रसाद, खूंटी जिला बल से राजेश प्रसाद रजक, सुकांत त्रिपाठी, जयदेव टोप्पो, जमशेदपुर जिला बल से नित्यानंद महतो, अरविंद कुमार, सरायकेला जिला बल से कृष्ण मुरारी, लातेहार जिला का अमित कुमार गुप्ता, सुशांत कुमार, हजारीबाग जिला बल से नीरज कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह और ललित कुमार, कोडरमा जिला बल से अजय कुमार सिंह, रामगढ़ जिला बल से राजेश कुमार, विपिन कुमार और विद्या शंकर, बोकारो जिला बल से जय गोविंद प्रसाद गुप्ता, सुधीर सुरीन, विनोद कुमार गुप्ता, मोहम्मद रुस्तम, अजय प्रसाद, दुमका जिला बल से देवव्रत पोद्दार, पाकुड़ जिला बल से सुरेन्द्र रविदास, जामताड़ा जिला बल से सुरेश प्रसाद, अजीत कुमार चाैबे, मंटू यादव, गाैतम कुमार , संतोष कुमार, दीपक टाेप्पाे, कामेश्वर कुमाररजक, सुदीप कुमार मंडल के नाम शामिल हैं। डीआईजी कार्मिक के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित जिले के एसएसपी, एसपी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी को अविलंब भौतिक रूप से विरमित करते हुए पुलिस मुख्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे।

 

 

Share via
Share via