राष्ट्रीय हरित अभिकरण (एनजीटी) की हुई बैठक.
Team Drishti,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोहरदगा : उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय हरित अभिकरण (एनजीटी) की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि जिले में भू-गर्भ जलस्तर को बनाये रखने और भूमिगत जल को संरक्षित करने के लिए नई योजनाओं का प्रस्ताव दें. इसमें चेक डैम, तालाब जीर्णोद्वार, वाटर हार्वेस्टिंग जैसी योजनाएं शामिल करें. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी शहरी क्षेत्र में चार इंच से अधिक आकार के डीप बोरिंग की स्वीकृति ना दें, बेवजह डीप बोरिंग पर रोक लगायें. सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अचंल अधिकारी प्रत्येक गांव में वाटर बाॅडी स्टोर करें और योजनाओं को ग्राम सभा से पारित करायें. कोई भी अगर संरक्षित जल की बर्बादी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें.
उपायुक्त द्वारा जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी को वाटर हार्वेस्टिंग, सभी प्रखण्डों को तालाब जीर्णोद्वार, जिला कृषि पदाधिकारी चेक डैम व तालाब जीर्णोद्वार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी को 14वें/15वें वित्त से तालाबों का जीर्णोद्वार, खनन पदाधिकारी को पत्थर उत्खनन कार्य से बने गढ्ढे को तालाब के रूप में चिन्हित करते हुए सिंचाई योग्य बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निदेश दिया गया. बैठक में जिला कृषि-सह-भूमि संरक्षण पदाधिकारी शिव कुमार राम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनुराधा कुमारी, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता हेमतं लोहानी, जिला सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोप्पो, सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अचंल अधिकारी, वन प्रमण्डल लोहरदगा के कर्मी व अन्य उपस्थित थे.

















