Rims Ranchi:-रिम्स में महिला ने दिया 5 बच्चो को जन्म , विशेष निगरानी में रखा गया जच्चा बच्चा को

Rims Ranchi:-रिम्स में महिला ने दिया 5 बच्चो को जन्म , विशेष निगरानी में रखा गया जच्चा बच्चा को

Share
Link copied

Rims Ranchi

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में चतरा के इटखोरी की एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया. उसकी डिलीवरी रूटीन थी। महिला को इटखोरी में पड़ोस के चिकित्सकों से रिम्स जाने की सलाह मिली थी.

पांच में दो लड़के तीन लड़कियां
पांच बच्चों में 3 लड़कियां और दो लड़के हैं। बच्चे प्रीमेच्योर हैं और इनका वजन कम है।बच्चों का वजन लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच बताया जा रहा है। बच्चों को NICU में डाक्टरों की देखरेख में रखा गया है। ट्विटर हैंडल पर रिम्स ने यह जानकारी साझा की और पांचों बच्चों की तस्वीर भी ट्वीट की है।

डॉक्टर शशि बाला सिंह के नेतृत्व में हुए प्रसव

डॉक्टर शशि बाला सिंह के नेतृत्व में महिला का सफल और सुरक्षित प्रसव कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे अभी प्री-मैच्योर हैं। उनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हुआ है।बच्चों की सही देखभाल की जा रही है। बच्चों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बच्चों की मां सुरक्षित है।

संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए अलग- अलग रखा गया
पांचों बच्चों को अलग- अलग रखा गया है। डॉक्टर ने बताया कि अभी संक्रमण का खतरा ज्यादा है, इसलिए इन बच्चों की विशेष निगरानी की जरूरत है। बच्चे प्री-मैच्योर हैं इसलिए भी इनकी विशेष देखभाल की जरूरत है। हमारी पूरी कोशिश है कि बच्चे और उनकी मां सुरक्षित और स्वस्थ होकर अपने घर जाएं। रिम्स को इस तरह के मामले हैंडल करने का अनुभव है, एक महीने पहले ही महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। उस महिला के सभी बच्चे स्वस्थ हैं और उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि इस मां को भी अपने पांचों बच्चों के साथ सुरक्षित घर भेजा जायेगा।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow