CM News:-सरकार का सहयोग लेकर टाटा शुरू करेगी हायड्रोजन फ्यूल इंजन प्रोजेक्ट

CM News:-सरकार का सहयोग लेकर टाटा शुरू करेगी हायड्रोजन फ्यूल इंजन प्रोजेक्ट

Share
Link copied

CM News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now   Ranchi

टाटा जमशेदपुर में न्यू ग्रीन टेक्नॉलॉजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट का विस्तार करना चाहता है। इसके तहत हाइड्रोजन टेक्नॉलॉजी आधारित वाहन का निर्माण किया जाएगा। ग्रीन इनर्जी के विस्तार में निवेश की भरपूर संभावना है। इसका भविष्य भी है। इसको लेकर टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाटा कमिंस के वरीय अधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री के समक्ष पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ग्रीन टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही राज्य सरकार से सहयोग का आग्रह किया।

टाटा मोटर्स के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि टाटा मोटर्स एवं टाटा कमिंस इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ हाइड्रोजन इंजन से चलने वाले वाहन बनाने की तैयारी में है। अधिकारियों ने कहा कि अगले 25 से 30 वर्ष तक ऑटोमोबाइल सेक्टर में जीरो कार्बन उत्सर्जन हासिल करना कंपनी का लक्ष्य है। कंपनी जमशेदपुर में हाइड्रोजन सेगमेंट स्थापित करना चाहती है। इसमें राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा रखती है।

मुख्यमंत्री ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा के अधिकारियों से कहा कि भविष्य में ग्रीन टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ने की आवश्यकता है। टाटा मोटर्स न्यू ग्रीन टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए बेहतर मास्टर प्लान बनाकर कार्य करे। राज्य सरकार सहयोग के लिए उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

झारखंड में लिथियम मिल सकता है, पैन एशिया निवेश की इच्छुक

पैन एशिया मेटल्स लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पॉल लॉक ने कहा है कि झारखंड में लिथियम प्राप्त होने की अपार संभावनाएं हैं। पॉल लॉक बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पैन एशिया मेटल्स लिमिटेड झारखंड में लिथियम खनन के क्षेत्र में निवेश करना चाहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैन एशिया मेटल्स झारखंड में लिथियम उत्खनन कार्य में निवेश हेतु बेहतर कार्य योजना बनाकर सचिव खान एवं भूतत्व विभाग को उपलब्ध कराए। सरकार यथासंभव सहयोग करेगी।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

 

 

 

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow