BIHAR: बिहार विपक्षी एकता 15 दलों ने लिया भाग भारत की निगाहे इस एकता पर मोदी का प्रतिद्वंदी कौन होगा ?

BIHAR: बिहार विपक्षी एकता 15 दलों ने लिया भाग भारत की निगाहे इस एकता पर मोदी का प्रतिद्वंदी कौन होगा ?

Share
Link copied

 

BIHAR: बिहार में विपक्षी एकता सफल रही राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल सहित 15 दलों के नेता इस महाबैठक में शामिल हुए। बताया जा रहा है की बैठक के बाद संयोजक के रूप में नितीश कुमार को चुना गया।

लालू यादव ने कहा कि हम अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं। अब मोदी जी को फिट करना है। हमें एक होकर लड़ना है। साथ लड़ना है। देश टूटने के कगार पर है। अमेरिका में पीएम मोदी चंदन बांट रहे हैं। कर्नाटक में हनुमान जी ने इनको गदा मारी है। हनुमान जी हम लोग के साथ हैं। बीजेपी और मोदी का बुरा हाल होने वाला है। लालू ने इस दौरान राहुल गांधी की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि राहुल ने लोकसभा और अदाणी मुद्दे पर अच्छा काम किया। लालू यादव ने इसके साथ ही राहुल को एक सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि आप अपनी मां सोनिया गांधी की बात नहीं मानते हैं। शादी कर लीजिए, हम सब बाराती बनने के लिए तैयार हैं।

ईमानदार संकल्प के साथ बढ़ा जाए: हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि आज अलग-अलग विचारधारा के लोग यहां हैं। कई चीजों को ध्यान में रखते हुए आम सहमति बने। आज जो शुरुआत हुई है, वो देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ईमानदार संकल्प के साथ बढ़ा जाए तो हर मंजिल पाई जा सकती है। साथ मिलकर आगे की लड़ाई लड़ेंगे।

हम लोग एकजुट हैं: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा कि पटना में बहुत सारा आंदोलन शुरू हुआ। पटना से इस मीटिंग से नया इतिहास शुरू हुआ है। पटना से जो शुरू होता है वो जनांदोलन बनता है। हम लोग एकजुट हैं। हम एकसाथ लड़ेंगे। हमें विपक्ष नहीं बोलो-हम भी देश के सिटीजन हैं। हम भी भारतमाता कहते हैं। भाजपा का तानाशाही है।

हम एकसाथ काम करेंगे: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण हो रही है। इतिहास पर संस्थान पर बीजेपी आक्रमण कर रही है। ये विचारधारा की लड़ाई है। हमने निर्णय लिया है कि हम एकसाथ काम करेंगे। हम अपनी विचारधारा की रक्षा करेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow