PALAMU: उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

PALAMU: उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

Share
Link copied

 

PALAMU: उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया।जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए दर्जनों फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गयी एवं उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को निर्देश दिया।

उपायुक्त ने इलाज हेतु दो फरियादियों की आर्थिक मदद की

जनता दरबार में सदर प्रखंड के ग्राम जोड़ से आये राहुल तिवारी ने उपायुक्त को बताया कि उनकी बहन लिवर फाइब्रोसिस नामक बीमारी से पीड़ित हैं जिसका इलाज पिछले एक वर्ष से लगातार चल रहा है।उन्होंने उपायुक्त को बताया कि वे अपने खेत बेचकर बहन का इलाज कराते आये हैं लेकिन अब उनके पास कुछ बचा नहीं है अतः उन्होंने उपायुक्त से कुछ आर्थिक सहयोग करने की अपील की इसपर उपायुक्त ने रेड क्रॉस के माध्यम से 5 हज़ार रुपए की आर्थिक मदद की इसी तरह रामगढ़ से आये नीरज कुमार जैसवाल ने बताया कि वो पिछले 11 वर्ष से गंभीर बीमारी से पीड़ित है अब आगे इलाज कराने को लेकर कहीं से पैसा का इंतज़ाम होता नहीं दिखायी दे रहा है ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से आर्थिक सहयोग करने की बात कही इसपर डीसी ने 10 हज़ार रुपए की अर्थिक मदद की।उपरोक्त के अलावे शुक्रवार को जनता दरबार में भूमि विवाद,पारिवारिक बटवारा,अवैध कब्जा,मानदेय भुगतान,विद्यालय सम्बन्धित मामले,स्वास्थ्य विभाग सम्बन्धित मामले समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त श्री दोड्डे ने समस्या सुनी एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow