CM हेमंत सोरेन ने दी स्वीकृति संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा *मातृत्व अवकाश*

CM हेमंत सोरेन ने दी स्वीकृति संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा *मातृत्व अवकाश*

Share
Link copied

CM ने दी स्वीकृति – संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संविदा के आधार पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश की अनुमन्यता प्रदान करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी है। अब संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश का लाभ प्राप्त होगा। मालूम हो कि पूर्व में संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश का लाभ देने का प्रावधान नहीं था। मामला जब मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होंने संविदा पर नियुक्त महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश देने की स्वीकृति प्रदान की है।

पात्र महिला कर्मियों को 180 दिन का मिलेगा मातृत्व अवकाश

मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव वैसी महिला कर्मी पर लागू होगा जो पिछले 12 महीनों में 80 दिन तक संविदा पर कार्य कर चुकी हों, उन्हें 180 दिन का मातृत्व अवकाश अनुमान्य होगा। यह अवकाश दो जीवित संतान के उपरांत हुए प्रसव पर अनुज्ञेय नहीं होगा। मातृत्व अवकाश के लिए संविदा राशि छुट्टी पर जाने से पहले मिले अंतिम संविदा राशि के बराबर होगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow