ATS

ATS झारखंड की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी संगठित अपराध से जुड़े 11 अपराधी गिरफ्तार

Share
Link copied

 

ATS: झारखंड में संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ झारखंड एटीएस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. पिछले एक सप्ताह के दौरान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एटीएस की टीम ने झारखंड के पांच प्रमुख अपराधी गिरोह के 109 ठिकानों पर छापेमारी की है. यानी हर दिन एटीएस की टीम आपराधिक गिरोह के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस दौरान एटीएस की टीम ने अलग-अलग आपराधिक गिरोह से जुड़े 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा अलग- अलग आपराधिक गिरोह के 80 लोगों का सत्यापन किया गया है. 45 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई. 36 लोगों को बांड डाउन कराया गया है. मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी अभियान एवी होमकर और एटीएस एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने यह जानकारी दी.

अमन श्रीवास्तव,अमन साहू समेत समेत पांच अपराधिक गिरोह के 109 ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी,10 अपराधी गिरफ्तार

इन अपराधी गिरोह के 109 ठिकाने पर एटीएस ने की छापेमारी

– अमन श्रीवास्तव

– अमन साहू

– अमन सिंह

– प्रिंस खान

– कालू लामा

इन अपराधिक गिरोह के दस अपराधी हुए गिरफ्तार

– अमन साहू: चंदन साव, बॉबी साव, सोनू कुमार, वारिश अंसारी और राजन कुमार

– अमन श्रीवास्तव: ऐजाज अंसारी, मिंकु खान

– कालू लामा: रोहित मुंडा, अभिषेक मल्लिक और शुभम विश्वकर्मा.

हथियार और बड़े पैमाने पर रुपए की हुई बरामदगी

– 05 पिस्तौल
– 01 रिवाल्वर
– 49.83 लाख रूपया
-08 राउंड गोली
-02 मैगजीन
-01 स्कॉर्पियो
-02 बाइक
-14 मोबाइल फोन

झारखंड में ये है आठ बड़े अपराधिक गिरोह के सरगना

– अखिलेश सिंह: दुमका जेल
– अमन साहू: दुमका जेल
– अमन सिंह: धनबाद जेल
– लवकुश शर्मा: साहेबगंज जेल
-विकास तिवारी: हजारीबाग जेल
-अमन श्रीवास्तव: रांची जेल
-डब्लू सिंह: फरार
-प्रिंस खान: फरार

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow