JHARKHAND NEWS

JHARKHAND NEWS : मुख्यमंत्री ने छात्रों को स्कॉलरशिप दिया , होनहार छात्र विदेश में पढ़ेंगे

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Fri, 11 Aug 2023 01:43 PM (IST)

 

JHARKHAND NEWS : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज फिर होनहार बच्चो को स्कॉलरशिप देकर उच्चस्तरीय पढाई के लिए विदेश जाने में मदद की ,रांची के प्रोजेक्टभवन में एक प्रोग्राम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों को स्कॉलरशिप दिया। गौरतलब है की झारखण्ड के युवाओं को राज्य एवं देश के निर्माण में भूमिका के अवसर प्रदान करने के लिए मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। इस छात्रवृत्ति हेतु प्रत्येक वर्ष अनुसूचित जनजाति अधिकतम 10, अनुसूचित जाति के अधिकतम 05, अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकतम 03 एवं पिछड़ा वर्ग के अधिकतम 07 छात्र / छात्राओं लाभान्वित किया जा रहा है अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, द्वारा संचालित मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना, 2022 (संशोधित) के माध्यम से प्रत्येक वर्ष झारखण्ड राज्य के अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं को चयनित कर यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन एण्ड नॉर्थन आयरलैण्ड के चयनित संस्थानों / विश्वविद्यालयों के चयनित पाठ्यक्रम (Master / M-Phil) Full Degree Program ग्रहन करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow