Ranchi : जमीन घोटाले में दोपहर दो बजे से ED हेमन्त सोरेन से कर रही है पूछताछ

Ranchi : जमीन घोटाले में दोपहर दो बजे से ED हेमन्त सोरेन से कर रही है पूछताछ

Share
Link copied

Ranchi : झारखंड जमीन घोटाले के मामले में ED राज्य के CM हेमन्त सोरेन से दोपहर दो बजे से पूछताछ कर रही है । हेमन्त सोरेन ने भी जवाब तैयार रखे थे इसके लिए उन्होंने महाधिवक्ता से सलाह ली थी ।लेकिन सबसे मजेदार पहलू यह है की ईडी की पूछताछ से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सत्तापक्ष के मंत्री और विधायकों ने जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मंत्री बन्ना गुप्ता, जोबा मांझी, सत्यानंद भोक्ता, चंपई सोरेन ,विधायक इरफान अंसारी, नियल पूर्ति, राजेश कच्छप समेत कई विधायकों और नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सीएम इस दौरान काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे थे तो दूसरी ओर विधायक उनसे मिलकर भावुक हो रहे थे।
जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी मुख्यमंत्री के मुलाकात के दौरान भावुक हो गए तो मुख्यमंत्री ने उन्हे लगे लगाया और बोले क्यों घबराते हो हम कहां भाग रहे है, मजबूती के साथ खड़े है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भावुक हुए इरफान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी भावनाओं को कुछ इस तरह लिखा “अपने राम को देख हनुमान फूट फूट कर रोने लगे*अभी-अभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से उनके आवास पर मिला और अपने राम को देखते ही मैं खुद को रोक नहीं पाया। अपने हनुमान को रोता देख राम जी ने मुझे धैर्य रखना को कहा और कहा कि मैं जल्द अपने दुश्मनों से निपट कर आ रहा हूं। मेरा इंतजार करना।”

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow