JMM FOUNDATION DAY

JMM Foundation Day : चम्पई सोरेन के साथ शिबू सोरेन होंगे शामिल, धनबाद में JMM नेताओं का महाजुटान

Share
Link copied

JMM Foundation Day

बड़ी खबर

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना 52वां स्थापना दिवस मना रहा है धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में शामिल होने के लिए CM चंपई सोरेन धनबाद आ रहे हैं सबसे बड़ी खबर यह  है कि इस समारोह  में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन शामिल हो रहे हैं कार्यक्रम को लेकर यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं धनबाद में झामुमो के 52 में स्थापना दिवस से जुड़ी हर खबर हम आपको अपडेट करेंगे जुड़े रहिए आप दृष्टिनाव के साथ

अपडेट

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हेलीकॉप्टर से दोपहर 3:00 बजे बरवड्डा एयरपोर्ट पर आएंगे करीब 3:15 बजे में गोल्फ के ग्राउंड पहुंचेंगे जहां स्थापना दिवस समारोह में वह शामिल होने के बाद 4:30 बजे बरवड्डा  एयरपोर्ट से रांची के लिए निकल जाएंगे सीएम बनने के बाद चंपई सोरेन पहली बार धनबाद आ रहे हैं और उनके दौरे को लेकर धनबाद काफी उत्साहित है वैसे पुलिस प्रशासन भी इस दौरे को लेकर काफी सतर्क है और सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए गए हैं

शिबू सोरेन होंगे शामिल 

इस स्थापना दिवस की सबसे बड़ी बात यह है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस स्थापना दिवस में चंपई सोरेन के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन भी शामिल होंगे इस स्थापना दिवस को लेकर धनबाद के गोल्ड ग्राउंड में होर्डिंग और पोस्टर पूरी तरह सज चुका है जिला के सभी बड़े नेताओं के साथ ही प्रखंड स्तर के नेताओं ने अपनी अपनी होर्डिंग लगा दी है सभी चौक चौराहों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का झंडा लगाया गया है लोगों को आने की सूचना अलग-अलग द्वारा से दी जा रही है साथ ही मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर जिला में कई सड़कों में यातायात व्यवस्था में बदलाव भी किया गया है झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने नए सीएम चंपई सोरेन के स्वागत में पूरी तरह तैयार है और यह पहली बार होगा जब शिबू सोरेन परिवार से इतर कोई दूसरा व्यक्ति स्थापना दिवस समारोह में शामिल मुख्यमंत्री के तौर पर  शामिल होने जा रहा है वैसे इस समारोह  में  दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ कई बड़े नेता इस समारोह में शामिल होंगे और नेताओं का महाजुटान होगा

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow