पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद में युवक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल बरामद

पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद में युवक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्तौल बरामद

Share
Link copied

पलामू

चैनपुर के सेमराटांड में एक घटना घटी। ग्राम सेमराटांड में चिलबिल पेड़ के नीचे कुछ ग्रामीण ताश खेल रहे थे, उसी दौरान राजा चंद्रवंशी नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और ग्रामीणों से पैसों की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर राजा चंद्रवंशी ने बहस के दौरान अपने कमर से देसी पिस्तौल निकालकर छोटू भुईयां, पिता नारायण भुईयां (निवासी ग्राम सेमराटांड) पर गोली चला दी। गोली छोटू भुईयां के पेट में लगी, और उन्हें इलाज के लिए MMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप राजा चंद्रवंशी को घटना में प्रयुक्त पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान पुलिस कप्तान ने कहा पलामू पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रति दृढ़ संकल्पित है और किसी भी प्रकार के अपराध को रोकने के लिए सतर्क है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow