IMG 20241226 WA0005

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में शताब्दी समारोह का आयोजन।

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में शताब्दी समारोह का आयोजन।

Centenary celebrations organized at Congress State Office
Centenary celebrations organized at Congress State Office

रांची:महात्मा गांधी के कांग्रेस के अध्यक्ष बने आज 100 साल पूरे हुए जिसे लेकर रांची के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी में उनकी भूमिका पर परिचर्चा की गई। जानकारी हो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 26 दिसंबर 1924 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था जिसके 100 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस पार्टी शताब्दी समारोह का आयोजन कर रही है। इस क्रम में गांधी जी से जुड़े तथ्यों की प्रदर्शनी लगाई गयी तथा “गांधी दर्शन की प्रासंगिकता” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया है। मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने आज से 100 वर्ष पूर्व कांग्रेस की कमान सभाली थी। और सत्य अहिंसा कि मार्ग पर चलते देश को आजादी दिलाई उनकी सोच को लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी चल रही है और आगे भी उनके विचारधारा को लेकर चलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via