झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने संथाल हुल की नायिका फूलो-झानो की प्रतिमा का अनावरण किया।
झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने संथाल हुल की नायिका फूलो-झानो की प्रतिमा का अनावरण किया।

मधुपुर:मधुपुर नगर के मीना बाजार में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण व जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने संथाल हुल की नायिका फूलो झानो की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मंत्री का आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर ने स्वागत किया। वहीं बुके और माला पहनकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर मंत्री ने मांदर बजाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सिद्धू कान्हो, चांद, भैरव और फूलो-झानो ने भोगनाडीह से संथाल आंदोलन शुरू किया। कहा इन सबका आंदोलन आगे बढ़ते-बढ़ते देश की आजादी का आंदोलन का रूप लिया।कहा महिला होकर दोनों बहनों ने ठाना की अंग्रेजों से लड़ना है और उसे भारत से भगाना है।कहा इनका बलिदान भुलाया नहीं जा सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
















