Data entry operator Radheshyam Mahato died in a road accident, the federation raised the demand of Rs 20 lakh compensation and job.

स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत

Share
Link copied

एलपी ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को मारी टक्कर चार की मौत , आधा दर्जन बच्चों की हालत नाजुक ।

रामगढ़ : गोला थाना क्षेत्र के मठवाटांड़ में आलू से लदी एलपी ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी । जिससे चार की मौत हो गई है और आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार गुड विल नामक स्कूल के बच्चे सुबह अपने घर से ऑटो में सवार होकर स्कूल जा रहे थे । तभी गोला के मठवा टॉड के समीप लोड एल पी ट्रक ने ऑटो को अपने चपेट में ले लिया और पलट गई ।

इस घटना में अब तक ड्राइवर सहित चार की मौत हो गई है वहीं लगभग आधा दर्जन से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है । घटना के बाद एम्बुलेंस और एक क्रेन को घटना स्थल में लाया गया है ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow