सम्मान के नाम पर सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रही हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

सम्मान के नाम पर सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ कर रही हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

Share
Link copied

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधाबीजेपी

 प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

 मरांडी ने राज्य के अर्थव्यवथा पर सवाल खड़ा किए।

बाबुलाल मरांडी पर लिखा की सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सूचना आ रही है कि झारखंड मुख्यालय राजधानी रांची में थानों के पुलिस वाहनों में बकाया भुगतान नहीं होने के कारण पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल डीजल की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं।

कहा कि झारखंड के 25वर्षों के इतिहास में ऐसी बदतर आर्थिक स्थिति कभी देखने को नहीं मिली।

राज्य में जिस प्रकार से हत्या ,लूट,बलात्कार ,चोरी ,डकैती की घटनाएं हो रही हैं ऐसे में पुलिस की पेट्रोलिंग को बाधित करना राज्य को अपराध के मुंह में धकेलने जैसा है।

कहा कि ऐसा लगता है कि एक मईयां सम्मान योजना में पीठ थपथपाने केलिए हेमंत सरकार ने सारे विभागों के बजट को डायवर्ट कर दिया है।
कहा कि मईयां सम्मान के नाम पर बहन बेटियों की सुरक्षा जो पहले से ही कमजोर है और कमजोर करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है।

कहा कि जिस प्रकार से रोज नए कारनामे उजागर हो रहे और इंडी गठबंधन के नेता वादे से मुकरने लगे हैं,यह पूरी तरह राज्य की ध्वस्त अर्थव्यवस्था को उजागर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसकी आशंका भी प्रबल हो रही है कि हिमाचल जैसे राज्यों की तरह झारखंड राज्य के सरकारी कर्मचारियों के वेतन के भी लाले न पड़ जाए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow