गर्लफ्रेंड से झगड़ा कर तिलमिलाया बॉयफ्रेंड, लगा दी बुलेट में आग
गर्लफ्रेंड से झगड़ा कर तिलमिलाया बॉयफ्रेंड, लगा दी बुलेट में आग
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक का वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका से झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्से से तिलमिलाया ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी बुलेट को आग के हवाले कर दिया। और वहां से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. हालांकि तबतक बुलेट पूरी तरह से जलकर राख हो गया था. फिलहाल पुलिस बुलेट के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है. फिलहाल अभी तक बुलेट के मालिक की पहचान नहीं हो पाई है.



















