कुंभ का क्या मतलब है, फालतू है सब… कुंभ पर लालू के विवादित बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम
कुंभ का क्या मतलब है, फालतू है सब… कुंभ पर लालू के विवादित बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दे दिया है। दरअसल पत्रकारों ने जब महाकुंभ में उमड़ रही भीड़ के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुए भगदड़ पर सवाल किया तो लालू यादव ने घटना पर दुख जताते हुए कुंभ को फालतू बता दिया। उन्होंने कहा कुंभ का क्या मतलब है? फालतू है कुंभ। लालू प्रसाद यादव से प्रयागराज महाकुंभ को लेकर पूछे गए सवाल पर ऐसा जवाब दे दिया है जिस पर सियासी बवाल मच सकता है। बता दें कि लालू परिवार भी बेहद धार्मिक कहा जाता है, लेकिन कुंभ स्नान को लेकर उनका यह बयान नये विवाद को जन्म दे सकता है।
प्रयागराज महाकुंभ पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बयान पर जेडीयू ने उन्हें सियासत नहीं करने की नसीहत दी है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि सियासत के बजाय कैसे घायलों को और मृतकों के परिवार की मदद कर सकते हैं, इस पर बात करनी चाहिए।
गौरतलब है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सबसे ज्यादा बिहारबके रहने वाले हैं। वहीं रेलवे की ओर से इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस हादसे को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर सकते हैं।

















