सरायकेला शराब के नशे में पाया गया गम्हरिया प्रखंड का डीएसडी अभिकर्ता देखे वीडियो

सरायकेला शराब के नशे में पाया गया गम्हरिया प्रखंड का डीएसडी अभिकर्ता देखे वीडियो

Share
Link copied

सरायकेला

शराब के नशे में पाया गया गम्हरिया प्रखंड का डीएसडी अभिकर्ता, बीडीओ ने भेजा मेडिकल जांच के लिए, बोले करेंगे डीसी से कार्रवाई की अनुशंसा

सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड के डीएसडी अभिकर्ता को बीडीओ ने शराब के नशे की हालत में पकड़ा और मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है. इससे पहले बीडीओ ने ट्रैफिक पुलिस को बुलवाकर ब्रीद एनालाइजर से अभिकर्ता की जांच करवाई जिसमें अल्कोहल की मात्रा तय मानक से 5 गुणा अधिक पाया गया. उसके बाद बीडीओ अभय द्विवेदी ने मेडिकल टीम बुलाकर अभिकर्ता विनोद प्रधान को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया.

इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ अभय द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर में डीएसडी अभिकर्ता को असामान्य गतिविधि करते देखा. इसके बाद उसे बुलवाकर उसकी जांच कराई गई. जिसमें वह अल्कोहलिक पाया गया. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी कई बार उसके खिलाफ शिकायतें मिल रही थी मगर आज उसे रंगे हाथ पकड़ा गया है. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी.

बता दे की गम्हरिया प्रखंड के पीडीएस डीलरों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. डीएसडी अभिकर्ता द्वारा उन्हें समय पर खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं की जा रही है. बताया जाता है कि वह अक्सर नशे की हालत में रहता है और डीलरों के साथ अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग भी करता है.

पूरे प्रखंड के लिए उसे 16 गाड़ियों के माध्यम से खाद्यान्न आपूर्ति करनी है. मगर महज तीन- चार गाड़ियों से वह खाद्यान्न की आपूर्ति करता है. इसके अलावा सरकारी मानकों का भी प्रयोग नहीं करता है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि बीडीओ के इस कार्रवाई के बाद वरीय पदाधिकारी क्या एक्शन लेते हैं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow