two-workers-die-being-run-gas

बोकारो के ईएसएल स्टील प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत, जांच शुरू

Share
Link copied
two-workers-die-being-run-gas
two-workers-die-being-run-gas

बोकारो: बोकारो स्थित वेदांता समूह की कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड के प्लांट में रविवार को गैस की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोमिया के तिलैया निवासी सोहन महतो और धनबाद के डिगवाडीह निवासी समीर अंसारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisment
Advertisment

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट में काम करने के दौरान दोनों श्रमिक गैस के संपर्क में आ गए। इससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कंपनी के मुताबिक, मृतकों में एक ईएसएल स्टील लिमिटेड का कर्मचारी था, जबकि दूसरा कंपनी के बिजनेस पार्टनर के यहां कार्यरत था।

Advertisment
Advertisment

घटना पर ईएसएल स्टील लिमिटेड ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। कंपनी ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए स्वतंत्र जांच कराने की बात कही है। कंपनी के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे उचित कदम उठाए जाएंगे।

RKDF
advertisement

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा मानकों के सख्ती से पालन की मांग की है। उनका आरोप है कि काम के दौरान मजदूरों की सुरक्षा को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दी जाती। फिलहाल, दोनों श्रमिक गैस की चपेट में किन परिस्थितियों में आए और हादसे के पीछे क्या कारण थे, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।