तीन सौ से ज्यादा कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए भिक्षाटन

तीन सौ से ज्यादा कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए भिक्षाटन

तिलदाग पंचायत में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी का चला भिक्षाटन अभियान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा जिले के तिलदग पंचायत में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की ओर से खुद पंचायत के मुखियापति संजय चंद्रवशी तथा टीम के सक्रिय व समर्पित सदस्य दीनानाथ साव ने संयुक्त रूप से भिक्षाटन अभियान किया। इस अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाकर 351 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए सहयोग जुटाया गया। साथ ही, लोगों को इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने और विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर मुखिया अनिता देवी व उनके पति संजय चंद्रवशीने कहा कि यह बड़ा ही पुनीत कार्य है, इसके लिए विकास माली को जितनी बधाई दी जाए वह कम है। यह अभियान समाज में सामूहिक विवाह की परंपरा को मजबूत करने और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता देने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए इस पहल के माध्यम से उन्हें सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने संपन्न वर्ग और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस नेक कार्य में सहयोग दें, ताकि 351 बेटियों का विवाह सफलता पूर्वक संपन्न हो सके। भिक्षाटन से जुटाए गए धन का उपयोग शादी समारोह की आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए किया जाएगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now