दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत, रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत, रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता

Share
Link copied

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत, रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता

दिल्ली में सोमवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों से कई सेकंड तक धरती डोलती रही. सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आए भूकंप से लोग दशहत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की माने तो रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई और इसका केंद्र दिल्ली के पास ही 5 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतों के अंदर जोरदार कंपन महसूस हुआ जिससे लोगों की नींद उड़ गई.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नई दिल्ली के पास का इलाका था. वहां जमीन से 5 किमी नीचे भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है. इसकी वजह से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, मेरठ, बुलंदशहर समेत आसपास के इलाके हिल उठे.

हालांकि राहत वाली बात रही कि भूकंप से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इस बीच भूकंप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से शांत रहने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. सभी से अपील है कि शांत रहें और सुरक्षा सावधानियां का पालन कर संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहें. अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow