टेक्नोलॉजी पार्क विषय इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का राजधानी रांची मे हुआ आयोजन
टेक्नोलॉजी पार्क विषय इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का राजधानी रांची मे हुआ आयोजन

रांची:उच्च एवं तकनीकि शिक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार के तत्वाधान में राज्य में स्टेट टेक्नोलॉजी पार्क विषय पर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव को चार भाग में बांटा गया था, जिनका मुख्य विषय आई टी एवं फ्यूचर स्किल, उभरती तकनीकीया, सर्विस सेक्टर एवं आटोमेशन एवं इंटस्ट्री मैन्युफैक्चरर था। कार्यक्रम मे रांची विश्विद्यालय रांची के वाइस चांसलर डॉ अजीत कुमार सिन्हा, झारखण्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी के कुलपति डॉ. डी. के. सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। राहुल कुमार पुरवार प्रिंसिपल सेक्रेटरी, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, सैयद रेयाज अहमद, सी.ई.ओ,एस.डी.सी.अरिदल लहरी, इत्यादि खास तौर से शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मौके पर सय्यद रियाज अहमद ने मौजूद थे से संबोधन करते हुए स्टेट टेक्नोलॉजी पार्क की पूरी परिकल्पना को साझा किया एवं विभिन्न स्टेकहोल्डर की भूमिका को भी दर्शाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “उद्योग और शिक्षा जगत के सहयोग को मजबूत करना था। इस श्रृंखला में विभिन्न उद्योग जगत से आए प्रतिनिधियों ने भी अपने अपने अनुभव को साझा किया। पूरे कार्यक्रम मे उद्योग जगत एवं शिक्षा जगत से लगभग 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन डॉ० अजीत कुमार सिन्हा द्वारा दिया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री सैयद रेयाज अहमद द्वारा किया गया।

















