मैट्रिक प्रश्न पत्र लीक मामले में दो गिरफ्तार , जांच तेज

मैट्रिक प्रश्न पत्र लीक मामले में दो गिरफ्तार , जांच तेज

जैक बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक मामले पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के निर्देश पर कोडरमा जिला प्रशासन ने जांच तेज कर दी हैं । उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मामले पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक जांच टीम का गठन कर दिया हैं ।जांच टीम ने पेपर लीक प्रकरण मामले में 12 घंटे के अंदर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही इस मामले में संलिप्त लोगों पर कारवाई को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस गंभीर मामले पर पुलिस विभाग ने अपने साइबर सेल को विशेष निर्देश देते हुए सोशल मीडिया में चल रहे हर गतिविधियों निगरानी रखने के निर्देश दिए है। मामले को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। और इस मामले में मरकच्चो थाना में मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इधर कोषागार से पेपर लीक होने की बात को उपायुक्त ने सीधे तौर पर खारिज किया हैं और बताया कि कोषागार में प्रश्नपत्र आने से लेकर बैंक और बैंक से परीक्षा केंद्र जाने तक की सभी वीडियो रिकॉर्डिग की जाती है। उक्त रिकॉर्डिंग को गठित जाँच दल के द्वारा जांच करने पर किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं पाई गई है। उपायुक्त ने बताया कि जिस यूट्यूब पर पेपर लीक किया गया था उसकी भी सम्पूर्ण तरीके से जांच की जा रही है।

मैट्रिक प्रश्न पत्र लीक मामले में दो गिरफ्तार , जांच तेज

वहीं उन्होंने बताया कि इस मामले में कई कोचिंग संचालक के भी तार जुड़े होने की बात सामने रही हैं । पूछताछ में महाराष्ट्र और देवघर से भी इसके तार जुड़े के सबूत मिल रहें हैं। जहां एक टीम को भेजा गया है। वहीं उन्होंने बताया कि सभी मामलों की जैक द्वारा बनाए गए समिति को सूचना दे दी गई है और जांच रिपोर्ट सौंपी जा रही है।

उपायुक्त की अपील

कोडरमा उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने परीक्षार्थीयों से अपील करते हुए कहा है कि वें किसी प्रकार के भ्रामक पोस्ट या सूचना पर ध्यान न दे तथा अपनी परीक्षा की तैयारियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के मामले में शामिल असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर इन नंबरों पर तत्काल सूचित करें

अनुमंडल पदाधिकारी – 9334965707
जिला शिक्षा पदाधिकारी – 9955233428
हीरालाल कुशवाहा लिपिक – 9199875856
अशोक कुमार ऑपरेटर – 8210881592

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now