रामगढ़ लव जिहाद मामले में एक वीडियो वायरल जिसमें लड़की ने केरल के एक थाने से दिया बयान देखें वीडियो

रामगढ़ लव जिहाद मामले में एक वीडियो वायरल जिसमें लड़की ने केरल के एक थाने से दिया बयान देखें वीडियो

Share
Link copied

 

रामगढ़ लव जिहाद मामले में एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की का स्वीकृति बयान सामने आया है यह स्वीकृति बयान सबको चौंकाने वाला है यह बयान केरल के कायापुरी से शूट किया गया बताया जाता है यही वजह है कि रामगढ़ की पुलिस सतर्क हो गई है  रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने बताया कि जैसे ही यह मामला सामने आया है पुलिस ने तुंरत संज्ञान लेते हुए लड़की के परिजन के साथ पुलिस केरल कायापुरी गई वहां थाने में बैठकर बातचीत हुई वह बच्ची खुद एक लीगल एडवोकेट के साथ आई थी और वह सारी बाते बताई कि वह अपनी मर्जी से गई है उन्होंने एक लिखित स्टेटमेंट भी दिया है

उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया कि मैं थाने में बैठी हुई हूं और बिना किसी दबाव के यह बयान दे रही हूं मैं अपनी मर्जी आई हूं। इस मामले में कुछ लोग अफवाह फैला रहे है पुलिस के संज्ञान में जो भी बाते आ रही पुलिस उसे गंभीरता से ले रही है।

इधर  लव जिहाद मामले की तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एक ओर जिले के डीसी एसपी पुलिस प्रशासन ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के NH 23 रामगढ़ बोकारो के चितरपुर में फ्लैग मार्च किया

तो वही दूसरी ओर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में हिंदू समाज के लोगो ने चितरपुर बाजार को बंद कराया है। पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद सड़क जाम को खत्म गया है।

खबर क्या है 
दरअसल रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर निवासी मोहम्मद ग़ालिब उर्फ पिता मुख्तार खान एक हिन्दू समाज की लड़की आशा वर्मा 26 वर्ष को अपने प्रेम जाल में फंसाकर 9 फरवरी को अपहरण कर केरल ले जाने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर आशा वर्मा के परिजन ने रजरप्पा थाना में मोहमद गालिब पर आशा वर्मा को अपहरण कर केरल जाने की एक शिकायत दर्ज करवाई है।
इस लव जिहाद मामले में आज नया मोड़ तब आ गया जब आशा वर्मा की एक लेटर और एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे आशा ने कहा है कि मैं 9 फरवरी को अपनी मर्जी से गालिब के साथ आई हूं और हमने शादी कर लिया है मैं यह बयान केरल कायापुरी थाने से दे रही हूं और मैं यहां खुश हूं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow