चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता , एमसीसी के हथियार बरामद

चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता , एमसीसी के हथियार बरामद

Share
Link copied

प्रतिबंधित  नक्सली संगठन  MCC के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा  कोल्हान में गतिविधि पाई गई है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया गया।

जाहिर है वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में  नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में हथियार / गोला-बारूद छुपाकर रखने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके के आलोक में  टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम सरजामबुरू, तुम्बाहाका, पूर्ति टोला एवं जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।

सर्च अभियान के दौरान  टोन्टो थानान्तर्गत सरजामबुरू और तुम्बाहाका के समीप जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में 02 (दो) नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया। साथ ही उक्त नक्सली डम्प से भारी मात्रा में हथियार / कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया।

बरामदगीः

1. एम0 16 राइफल (5.56 एम०एम०) -01

2. 303 बोल्ट एक्शन राइफल-05

3. 315 बोर राइफल-03

4. फैक्ट्ररी मेड एयर गन-01

5. एम0 16 राइफल का मैगजीन-02

6. बोल्ट एक्शन राइफल मैगजीन-05

7. 315 बोर राइफल मैगजीन-03

8. 5.56 एम०एम० का कारतूस-21

9. 7.62 एम०एम० का कारतूस-17

10. 315 बोर राइफल का कारतूस-267

11. 303. बोल्ट एक्शन राइफल का कारतूस-227

12. वायरलैस सेट-03

13. बैटरी-02

14. नक्सली कपड़ा-11 थान

15. ऐम्युनिशन पाउच-08

16. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।
————————–
अभियान दल में शामिल

1. चाईबासा जिला पुलिस

2. सी०आर०पी०एफ० 197 BN

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow