ग्रुप A का आखिरी मुकाबला, भारत और न्यूजीलैंड के बीच टॉप में बने रहने की लड़ाई

ग्रुप A का आखिरी मुकाबला, भारत और न्यूजीलैंड के बीच टॉप में बने रहने की लड़ाई

Share
Link copied

ग्रुप A का आखिरी मुकाबला, भारत और न्यूजीलैंड के बीच टॉप में बने रहने की लड़ाई

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां और ग्रुप स्टेज-A का आखिरी मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज-A से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि ग्रुप स्टेज-B से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से और दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर चार अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं। लेकिन आज का मुकाबला एक मजबूत टीम से है, क्योंकि न्यूजीलैंड टीम ने दमदार प्रदर्शन दिखाया है। वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। यह मुकाबला तय करेगा कि ग्रुप में टॉप पर कौन-सी टीम होगी।

विराट आज खेलेंगे 300वां वनडे
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट अपना 300वां वनडे मैच आज खेलेंगे। विराट ने अपना 200वीं पारी कीवियों के खिलाफ ही खेली थी जिसमें शतक जड़ा था ऐसे में उनसे एक बार फिर विराट पारी की उम्मीद की जा रही है।

दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड – मिशेल सेंटनर (कप्तान), केन विलियमसन, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जैकब डफी, नाथन स्मिथ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow