नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पड़ोसी निकला आरोपी

नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पड़ोसी निकला आरोपी

Share
Link copied

नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, पड़ोसी निकला आरोपी

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी स्वर्ण जयंती नगर का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की रात आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग के पड़ोस में रहता है और दोनों परिवार एक दूसरे के पड़ोसी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के मोबाइल का लोकेशन निकाला गया तो उसका लोकेशन बिहार का मिला है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए बिहार रवाना हो चुकी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow