जिला, प्रखंड और पंचयात स्तर पर संचालित योजनाओं में अनियमितता या कोताही बरतने वालों पर होंगी कड़ी कार्रवाई - उपायुक्त

जिला, प्रखंड और पंचयात स्तर पर संचालित योजनाओं में अनियमितता या कोताही बरतने वालों पर होंगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त

Share
Link copied

जिला, प्रखंड और पंचयात स्तर पर संचालित योजनाओं में अनियमितता या कोताही बरतने वालों पर होंगी कड़ी कार्रवाई – उपायुक्त

देवघर : उपायुक्त विशाल सागर ने सारठ प्रखण्ड अन्तर्गत कैराबांक पंचायत में डोभा निर्माण में जेसीबी के हो रहे उपयोग के साथ मनरेगा योजना में कार्य जेसीबी मशीन द्वारा कार्य कराये जाने संबंधी ग्रामीणों के शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अभिलेखीय जांच हेतु समिति का गठन किया गया है। साथ ही तीन सदस्यीय समिति स्थलीय जांच के पश्चात सभी बिन्दुओं पर विस्तृत जांच कर स्पष्ट मन्तव्य सहित दोषियों को चिन्हित करते हुए जांच प्रतिवेदन 03 दिनों के अन्दर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करेंगे, ताकि नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावे उपायुक्त विशाल सागर ने कहा है कि जिला, प्रखंड और पंचयात स्तर पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में किसी तरह की कोताही और अनियमितता पाए जाने पर दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभसमाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सभी सहयोगात्मक रवैया अपनायें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow