बिल्ली की मौत पर मामला दर्ज.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : रांची के लोअर बाजार थाना में एक अनोखा मामला सामनें आया है. लोअर बाजार थाना में एक पर्शियन बिल्ली की मौत का सनहा मालिक सब्बीर हुसैन द्वारा दर्ज कराया गया है. दर्ज सनहा में कहा है कि दो साल से वह इस पार्शियन बिल्ली को बड़े प्यार से पाला था लेकिन 20 अक्टूबर से बिल्ली गायब है. काफी ढूंढने पर बिल्ली उनके गैरेज के सामने मृत हालात में मिली.जब बिल्ली की उन्होंने ठीक से देखा तो उन्हें लगा कि उसे गला दबा कर मार दिया गया है.

सब्बीर का कहना है कि मेरी बिल्ली को किसी नें मार डाला है. पुलिस नें जीवजन्तु या जीव जन्तुओं को वध और क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बिल्ली की मौत से सब्बीर का पूरा परिवार काफी दुखी है, और वे मौत के जिम्मेवार को सज़ा दिलाना चाहते हैं.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow