हेमंत सोरेन ने मइयां समान योजना की 3 महीने की राशि एक साथ जारी की

हेमंत सोरेन ने मइयां समान योजना की 3 महीने की राशि एक साथ जारी की

Share
Link copied

हेमंत सोरेन ने मइयां समान योजना की 3 महीने की राशि एक साथ जारी की

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर झारखंड सरकार ने महिलाओं को ऐसा तोहफा दिया है जिसके लिए महिलाएं 3 महीने से इंतजार कर रही थी दरअसल हेमंत सरकार ने मैया सम्मान योजना की 3 महीने की राशि यानी 2500x 3  – 7500 रुपये  एक साथ भेजी है

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हेमंत सोरेन ने यह घोषणा की थी कि महिलाओं को मैया सम्मान की राशि दी जाएगी लोगों को यह लग रहा था कि शायद एक महीने की राशि उन्हें आज दी जाए लेकिन कल्पना सोरेन ने महिलाओं के साथ जाकर इस बात की घोषणा की की आज महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड सरकार एक ऐसा तोहफा देगी जिसे लेकर महिलाएं फूली नहीं समाएगी इसलिए आज हेमंत सोरेन ने 3 महीने की किस्त एक साथ जारी की है

इस को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित नजर आ रही हैं हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इस बात की भी जानकारी दी है कि 30 से 40 लाख महिलाओं के खाते में पैसा जाना शुरू हो गया है वह भी 3 महीने का एक साथ।

हेमंत सोरेन का ट्वीट

झारखंड में महिला दिवस पर राज्य की सभी मंईया को सम्मान राशि के पूरे

7500 रुपये

सभी के बैंक खातों में पहुंच रही है।

अब, होली के पावन पर्व पर, सभी मंईया अपने परिवार के साथ खुले मन से रंगों का आनंद ले सकती हैं और इस सम्मान राशि का उपयोग अपने परिवार की खुशियों को बढ़ाने में कर सकती हैं।

मैं सभी राज्य की महिलाओं को नमन करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow