सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, सुरक्षाबल के सब इंस्पेक्टर व एक जवान घायल

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, सुरक्षाबल के सब इंस्पेक्टर व एक जवान घायल

Share
Link copied

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा स्थित छोटा नागरा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान से वापस लौटने के क्रम में नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी ब्लास्ट होने से सुरक्षाबल के  दो जवान घायल हो गये हैं। घायल जवानों में सब इंस्पेक्टर का नाम सुनील कुमार मंडल बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के तुरंत बाद छोटा नागरा थाना से दो एम्बुलेंस और कुछ बोलेरो वाहनों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है।

वर्ष 2025 में सारंडा में IED ब्लास्ट की घटनाएं

18 मार्च 2025 को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में एक IED विस्फोट हुआ था, जिसमें CRPF की 134 बटालियन के सब-इंस्पेक्टर सुबोध कुमार घायल हो गए थे।  उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया। यह घटना नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हुई थी। इसके अलावा 5 मार्च 2025 को भी सारंडा जंगल में एक अन्य IED ब्लास्ट में CRPF की 197 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सहित तीन जवान घायल हुए थे। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाया गया था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow